महेंद्र सिंह धौनी की राह पर है विराट कोहली, खरीदी 2.97 करोड़ की ऑडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 12:59 PM
भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के उन चार खुशकिस्मतों में शामिल हो गये हैं जिनके पास जर्मन कंपनी ऑडी कीAudi R8 LMXकार है. कल उन्हें इस कार की चाबी कंपनी के भारतीय प्रमुख जो किंग ने सौंपी. इस कार की कीमत 2.97 करोड़ रुपये है. ऑडी का […]
भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के उन चार खुशकिस्मतों में शामिल हो गये हैं जिनके पास जर्मन कंपनी ऑडी कीAudi R8 LMXकार है. कल उन्हें इस कार की चाबी कंपनी के भारतीय प्रमुख जो किंग ने सौंपी. इस कार की कीमत 2.97 करोड़ रुपये है. ऑडी का यह मॉडल काफी सीमित रहेगा और इस मॉडल की मात्र 99 कार ही पूरे विश्व में बनायी जायेगी. भारत में इस मॉडल की चार कारें बेची जायेंगी.
.jpg&w=3840&q=75)
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन चार कारों में से दो बिक चुकी हैं, जिनमें विराट की कार भी शामिल है. जो किंग ने विराट को चाबी सौंपने के बाद कहा कि हम उन्हें ऑडी परिवार में शामिल करके बहुत खुश हैं.गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की तरह विराट कोहली को भी लग्जरी गाड़ियों का शौक है.
कार की विशेषताएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










