सफलता के लिए दोस्तों पर विश्वास और विरोधियों का सम्मान करना चाहिए : सचिन तेंदुलकर

चेन्नई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि जो क्रिकेट मैदान पर सफलता हासिल करना चाहते हैं उन्हें अपने साथियों पर विश्वास करना और विरोधी का सम्मान करना सीखना चाहिए. तेंदुलकर ने कहा, जब हम खेलते थे तो यह पूरी तरह टीम वर्क और अपने जोडीदार पर भरोसे से जुडा था. जब आपको […]
चेन्नई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि जो क्रिकेट मैदान पर सफलता हासिल करना चाहते हैं उन्हें अपने साथियों पर विश्वास करना और विरोधी का सम्मान करना सीखना चाहिए. तेंदुलकर ने कहा, जब हम खेलते थे तो यह पूरी तरह टीम वर्क और अपने जोडीदार पर भरोसे से जुडा था.
जब आपको कोई तेजी से एक रन लेने के लिये बुलाता है तो आपको उसके फैसले पर विश्वास करना होता है. आप पीछे मुडकर नहीं देखते. आपको केवल दौड़ना होता है. इसके अलावा अपने विरोधी का सम्मान करना भी वास्तव में महत्वपूर्ण है. तेंदुलकर यहां से 55 किमी दूर सिंगापेरुमलकोइल में जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की निर्माण केंद्र पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










