आरसीबी ने केकेआर को सात विकेट से हराया

बेंगलुरु : बारिश के कारण मैच भले ही देर से शुरू हुआ लेकिन बारिश मैच के रोमांच को नही धो सकी. मैच आरसीबी ने सात विकेट से जीत लिया. आखिरी ओवर में रोमांच ज्यादा बढ़ा लेकिन मनदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी. विराट कोहली के आउट होने के बाद […]
बेंगलुरु : बारिश के कारण मैच भले ही देर से शुरू हुआ लेकिन बारिश मैच के रोमांच को नही धो सकी. मैच आरसीबी ने सात विकेट से जीत लिया. आखिरी ओवर में रोमांच ज्यादा बढ़ा लेकिन मनदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी. विराट कोहली के आउट होने के बाद मनदीप ने टीम के लिए आज यादगार पारी खेली.
भारी बारिश के कारण रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाला मैच में देरी हुई. समय की कमी के कारण मैच दस-दस ओवर का कर दिया गया. इस दस ओवर में भी केकेआर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया. चार विकेट के नुकसान पर केकेआर ने 111 रन बनाये. रसेल ने 17 बॉल में सबसे ज्यादा 45 रन बनाये जिनमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल है. उथप्पा ने भी शानदार पारी खेली और 21 बॉल में 23 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










