चमिंडा वास ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से नाराज चमिंडा वास ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. पूर्व तेज गेंदबाज वास ने एसएलसी को अपना इस्तीफा भेजा और कहा कि संचालन संस्था की कार्यप्रणाली से निराश होकर उन्होंने यह फैसला किया. एसएलसी के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने हालांकि कहा […]
कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से नाराज चमिंडा वास ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया. पूर्व तेज गेंदबाज वास ने एसएलसी को अपना इस्तीफा भेजा और कहा कि संचालन संस्था की कार्यप्रणाली से निराश होकर उन्होंने यह फैसला किया.
एसएलसी के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने हालांकि कहा कि वास का अनुबंध इस महीने समाप्त हो गया और बोर्ड इसे आगे बढाने पर विचार नहीं कर रहा था. एसएलसी ने बताया कि 41 वर्षीय वास को 2013 में राष्ट्रीय टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था और उनका अनुबंध दो साल का था. पता चला है कि पिछले कुछ समय से वास और श्रीलंका के मुख्य कोच मर्वन अटापट्टू के बीच रिश्ते काफी अच्छे नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




