सिक्सर किंग क्रिस गेल ने जड़ा 500वां छक्का

क्रिस गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका के्रज इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में दिखता है. क्रिस गेल के क्रेज का कारण उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग है. जब गेल का बल्ला रन बरसाता है, तो बॉलर उनके सामने बेबस से हो जाते हैं. इस सीजन में भी गेल का बल्ला अपना कहर दिखा ही गया […]
क्रिस गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका के्रज इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में दिखता है. क्रिस गेल के क्रेज का कारण उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग है. जब गेल का बल्ला रन बरसाता है, तो बॉलर उनके सामने बेबस से हो जाते हैं. इस सीजन में भी गेल का बल्ला अपना कहर दिखा ही गया है. फटाफट क्रिकेट यानी कि टी-20 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड अद्भुत है, गेल ने 500 छक्के जड़े हैं. गेल ने यह रिकॉर्ड कल 29 अप्रैल को बनाया. हालांकि कल क्रिस गेल को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था और उन्होंने सिर्फ दस रन बनाये थे वह भी एक छक्के और एक चौके की मदद से, लेकिन क्रिस गेल के इस दस रन में शामिल छक्के ने उन्हें ऐसा सिक्सर किंग बना दिया, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




