बीसीसीआई अध्यक्ष पद का मोह नहीं छोड़ पाये हैं एन श्रीनिवासन,14 करोड़ रुपये देकर करायी जासूसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन एक बार फिर विवादों में हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने बीसीसीआई के अधिकारियों की जासूसी करायी है और इसके एवज में उन्होंने लंदन की एक निजी जासूसी एजेंसी को 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन एक बार फिर विवादों में हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने बीसीसीआई के अधिकारियों की जासूसी करायी है और इसके एवज में उन्होंने लंदन की एक निजी जासूसी एजेंसी को 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.
एन श्रीनिवासन पर लगे इस आरोप के बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वे बीसीसीआई का अध्यक्ष पद पाने के लिए यह सबकुछ करवा रहे हैं. गौरतलब है कि आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले में आरोपित किये जाने के सुप्रीम कोर्ट ने एन श्रीनिवासन को बीसीसीआई अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से रोक दिया था, बावजूद इसके एन श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्यक्ष पद का मोह छोड़ नहीं पाये हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी रविवार को जगमोहन डालमिया के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसीसीआई कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है, जिसमें इन मुद्दों पर चर्चा होगी.गौरतलब है कि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर की एक सट्टेबाज के साथ तसवीर सामने आयी है, जिसके बाद आईसीसी ने बीसीसीआई को एक पत्र लिखा है. इस पत्र को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि आईसीसी के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन बीसीसीआई पर दबाव बनाने के लिए पत्र भेज रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










