शांतचित्त रहने से स्टीव स्मिथ को मिली सफलता

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के भावी कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी शानदार सफलता का श्रेय शांतचित बने रहना और मैदानी जंग के लिये हमेशा तैयार रहने को दिया. स्मिथ ने अपनी सफलता के राज के बार में कहा, शायद मेरा धैर्य और तैयारियां. मैं प्रत्येक मैच के लिये एक जैसी तैयारी करता […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के भावी कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी शानदार सफलता का श्रेय शांतचित बने रहना और मैदानी जंग के लिये हमेशा तैयार रहने को दिया. स्मिथ ने अपनी सफलता के राज के बार में कहा, शायद मेरा धैर्य और तैयारियां.
मैं प्रत्येक मैच के लिये एक जैसी तैयारी करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपने रुटीन के हिसाब से वही चीजें लगातार करता रहूं. उन्होंने कहा, जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो हर बार मैं वही चीज करता हूं और पारी संवारने की कोशिश करता हूं तथा बडे शॉट खेलने से पहले खुद को मौका देता हूं. स्मिथ ने भारतीय टीम के हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में चार टेस्ट मैचों में चार शतक और दो अर्धशतक लगाये थे. उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खेलने की आदत के कारण उन्हें अपनी तैयारियों में मदद मिली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




