मौके के अनुसार हमने बदली अपनी रणनीति : महेंद्र सिंह धौनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 11:41 AM
मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईपीएल आठ में अपनी टीम की लगातार तीसरी जीत के बाद यहां कहा कि उनकी टीम ने मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद अपनी रणनीति में अच्छी तरह से बदलाव किया. मुंबई ने कोरी एंडरसन और हरभजन सिंह को ऊपरी क्रम में […]
मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईपीएल आठ में अपनी टीम की लगातार तीसरी जीत के बाद यहां कहा कि उनकी टीम ने मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद अपनी रणनीति में अच्छी तरह से बदलाव किया. मुंबई ने कोरी एंडरसन और हरभजन सिंह को ऊपरी क्रम में भेजा लेकिन उसकी यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई.धौनी ने कल अपनी टीम की छह विकेट से जीत के बाद कहा, मैं मुंबई के बल्लेबाजी क्रम के बजाय अपनी गेंदबाजी को लेकर अधिक चिंतित था.
हम अपनी रणनीति पर परिस्थितियों से हिसाब से बदलते हैं. हमने उनके बदलावों के हिसाब से इसमें अच्छी तरह से बदलाव किया. उन्होंने कहा, उनकी रणनीति भज्जी के जरिये स्कोर को गति देना था.हम जानते थे कि वह ( हरभजन) बड़े शॉट खेलेगा लेकिन गेंद टर्न नहीं कर रही थी और इसलिए हमने कोशिश की कि गेंद खाली जाये.धौनी ने कहा कि इस विकेट पर 190 रन का स्कोर भी बराबरी का था.
उन्होंने कहा, यदि आप टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हैं तो आपको यह देखना होगा कि आपकी टीम ने हाल में कैसी बल्लेबाजी की.इस पिच पर 180 से 190 का स्कोर हासिल किया जा सकता था.हमारी तरफ से पहले कुछ ओवर शानदार रहे जिससे हम मैच जीते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










