चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2015 7:47 PM

विज्ञापन

मुंबई : आईपीएल के वर्तमान सत्र में मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग यहां होने वाले मैच से पहले घरेलू टीम की क्षमताओं को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि अब तक अपराजित रही उनकी टीम मैच को लेकर कोई कोताही नहीं बरतेगी. […]

विज्ञापन

मुंबई : आईपीएल के वर्तमान सत्र में मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग यहां होने वाले मैच से पहले घरेलू टीम की क्षमताओं को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि अब तक अपराजित रही उनकी टीम मैच को लेकर कोई कोताही नहीं बरतेगी.

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने आज यहां वानखेडे स्टेडियम में मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमारे कुछ खिलाड़ी यहां बेहद सफल रहे हैं. भारतीय खिलाडियों (सीएएसके टीम के) को अब भी विश्व कप (2011 में वानखेडे में) जीत याद है. खिलाड़ी इस मैदान को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं.

सच्चाई यह है कि यह कठिन होगा और मुंबई की जिस तरह की शुरुआत हुई है उसे देखते हुए यह और भी मुश्किल होगा. हमें बहुत अच्छा खेलना होगा और किसी तरह की आत्ममुग्धता या अति आत्मविश्वास नहीं दिखाना होगा. फ्लेमिंग टूर्नामेंट में मुंबई को एक के बाद एक मिली तीन हारों की ओर इशारा कर रहे थे जिसकी वजह से 2013 की विजेता टीम बिना किसी अंक के अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है. कोच बनने से पहले 42 साल के पूर्व क्रिकेटर फ्लेमिंग दो बार सीएसके की टीम का भी हिस्सा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स पर मिली करीबी जीत बहुत महत्वपूर्ण थी. फ्लेमिंग ने कहा, यह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा. हम पहले मैच में करीबी जीत दर्ज करने में सफल रहे और दूसरे में (सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) बहुत अच्छा खेले. यह एक अलग चुनौती है जिस पर हम आज ध्यान दे रहे हैं. हमने हमेशा यहां खेल का लुत्फ उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola