ePaper

बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक 26 अप्रैल को

Updated at : 13 Apr 2015 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक 26 अप्रैल को

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की कार्यसमिति की पहली बैठक 26 अप्रैल को कोलकाता में होगी जिसमें नये कोच की नियुक्ति पर बात की जायेगी. नये पदाधिकारियों के चयन के बाद अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और बाकी अधिकारियों की यह पहली बैठक होगी. बोर्ड के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘हमें बताया गया है कि कार्यसमिति की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की कार्यसमिति की पहली बैठक 26 अप्रैल को कोलकाता में होगी जिसमें नये कोच की नियुक्ति पर बात की जायेगी. नये पदाधिकारियों के चयन के बाद अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और बाकी अधिकारियों की यह पहली बैठक होगी. बोर्ड के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘हमें बताया गया है कि कार्यसमिति की बैठक 26 अप्रैल को है. डालमिया सदस्यों से बात करेंगे और नये कोच की नियुक्ति पर बात करेंगे. बैठक का एजेंडा नहीं बताया गया है लेकिन कुछ बातचीत होगी.’

सूत्र ने कहा, ‘यह तय किया जायेगा कि क्या नये कोच की नियुक्ति के लिये पैनल का गठन होगा या कुछ नाम छांटे जायेंगे. रवि शास्त्री की राय भी काफी महत्वपूर्ण होगी.’ भारत को अगली श्रृंखला बांग्लादेश से खेलनी है लिहाजा संजय बांगडा, भरत अरुण और आर श्रीधर अपने पदों पर बने रहेंगे. प्रवीण आम्रे का नाम भी सामने आ रहा है जिन्‍हें भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कोच माना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola