अब कावासाकी निंजा एच-2 के दीवाने बने महेंद्र सिंह धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्विट किया है, जिसमें उनका बाइक प्रेम एक बार फिर सामने आया है. धौनी ने ट्वीट किया है, अंतत: इंतजार खत्म हुआ, लेकिन कुछ महीनों पहले मैं उसे उसकी पहली सवारी पर ले गया था. गेस… इस ट्वीट पर उन्होंने इंस्टाग्राम […]
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्विट किया है, जिसमें उनका बाइक प्रेम एक बार फिर सामने आया है. धौनी ने ट्वीट किया है, अंतत: इंतजार खत्म हुआ, लेकिन कुछ महीनों पहले मैं उसे उसकी पहली सवारी पर ले गया था. गेस… इस ट्वीट पर उन्होंने इंस्टाग्राम का लिंक भी दिया है. उनके ट्वीट को पढ़कर जिन्हें कुछ गलतफहमी हो गयी हो, वे इंस्टाग्राम के लिंक पर जाकर यह जान सकते हैं कि धौनी किसके इंतजार में थे और कुछ महीने पहले वे किसके साथ फर्स्ट राइड पर गये थे.
Finally the wait is over but another couple of months before I can take her on her first ride.guess… https://t.co/bpHpRQwshr
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 8, 2015
https://instagram.com/p/1NIV1tyuJf/
इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी गाड़ी का नाम बताने की अपील लोगों से की है. जिस बाइक की तसवीर धौनी ने इंस्टाग्राम पर डाली है वह है कावासाकी निंजा एच-2 बाइक . यह बाइक भारत में शोरूम प्राइस 29 लाख में मिलती है. यह 998 सीसी की बाइक है और इसकी विशेषता यह है कि यह 2.5 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




