ePaper

सुरेश रैना की शादी में शामिल होंगे विराट- अनुष्का

Updated at : 01 Apr 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
सुरेश रैना की शादी में शामिल होंगे विराट- अनुष्का

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में साथ-साथ हैं. वे दिल्ली इसलिए गये हुए हैं, ताकि सुरेश रैना की शादी, जोकि ती अप्रैल को है, का हिस्सा बन सकें. इस दौरान अनुष्का विराट के घर पर गयीं और उनके परिजनों से मुलाकात की. इनके रिश्ते […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में साथ-साथ हैं. वे दिल्ली इसलिए गये हुए हैं, ताकि सुरेश रैना की शादी, जोकि ती अप्रैल को है, का हिस्सा बन सकें. इस दौरान अनुष्का विराट के घर पर गयीं और उनके परिजनों से मुलाकात की. इनके रिश्ते को लेकर आयी खबरों को मीडिया में काफी जगह दी जा रही है. यहां तक कि विश्वकप सेमीफाइनल में विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर भी मीडिया में खूब चर्चाएं हुईं और सोशल मीडिया ने तो अनुष्का को विराट के खराब प्रदर्शन के लिए विलेन ही बना दिया. बावजूद इसके विराट और अनुष्का साथ हैं, उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है, तो इसके कुछ प्रमुख कारण हैं:-

undefined

विराट और अनुष्का अपने रिश्ते को लेकर हैं गंभीर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत मसला बनाकर रखा है. हालांकि अपने रिश्ते को उन्होंने बेबाकी से स्वीकारा भी है.

दोनों एक दूसरे के काम में नहीं देते हैं दखल

विराट और अनुष्का दोनों अपने-अपने पेशे में टॉप पर हैं और दोनों एक-दूसरे के पेशे का सम्मान करते हैं. अनुष्का जहां क्रि केट ग्राउंड पर विराट को चियरअप करने जाती हैं, वहीं विराट अनुष्का के काम की प्रशंसा कर एकदूसरे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola