विराट के प्रदर्शन को अनुष्का से जोड़ना सरासर बकवास है : रवि शास्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 3:24 PM
नयी दिल्ली : आलोचना के शिकार विराट कोहली का बचाव करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि इस बल्लेबाज के विश्व कप में औसत प्रदर्शन का उसकी महिला मित्र अनुष्का शर्मा की मौजूदगी से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की बातें सरासर बकवास है. शास्त्री ने कहा […]
नयी दिल्ली : आलोचना के शिकार विराट कोहली का बचाव करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि इस बल्लेबाज के विश्व कप में औसत प्रदर्शन का उसकी महिला मित्र अनुष्का शर्मा की मौजूदगी से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की बातें सरासर बकवास है.
शास्त्री ने कहा , यदि ऐसा होता तो विराट ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में 700 रन नहीं बनाता और चार शतक नहीं लगाता. वह उतना ही अनुशासित है जितने कि बाकी. उसका दिल भारत के लिये धड़कता है. इस तरह के खिलाड़ी बिरले होते हैं और सच कहूं तो अभी वह चुका नहीं है. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद लय में लौटने के लिये विराट की तारीफ की. उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह यहां से और निखरता जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










