युवराज ने कहा, विराट और अनुष्का के निजी जीवन का सम्मान करो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2015 9:44 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट प्रशंसकों से अपील की है कि वे टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री महिला मित्र अनुष्का शर्मा की निजी जिंदगी का सम्मान करें. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अनुष्का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद थी […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट प्रशंसकों से अपील की है कि वे टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री महिला मित्र अनुष्का शर्मा की निजी जिंदगी का सम्मान करें. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अनुष्का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद थी और उन्हें इस मैच में कोहली के विफल रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया जिसे भारत ने 95 रन से गंवाया.
युवराज ने ट्विटर पर लिखा, हार और जीत में हमारा समर्थ करने वाले असली भारतीय प्रशंसकों. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के निजी जीवन का सम्मान करें. वर्ष 2011 में हुए पिछले विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज को इस बार के विश्व कप में टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन उन्होंने कोहली का भी समर्थन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










