मुंबई इंडियन्स के कोच के रुप में नयी पारी शुरु करेंगे पोंटिंग

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच के रुप में अपनी नयी पारी की शुरुआत की. मुंबई इंडियन्स ने आठ अप्रैल से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र से पूर्व वानखेडे स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरु की. वर्ष 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को अपनी […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच के रुप में अपनी नयी पारी की शुरुआत की. मुंबई इंडियन्स ने आठ अप्रैल से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र से पूर्व वानखेडे स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरु की.
वर्ष 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले पोंटिंग ने यहां अपनी नयी भूमिका संभाली. आईपीएल 2013 के चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने घरेलू मैदान पर पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया. पूरी टीम अभी एकत्रित नहीं हुई है और आठ अप्रैल को ईडन गार्डन्स में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के पहले मुकाबले से पूर्व एक या दो दिन में संक्षिप्त शिविर के लिए कुछ खिलाडियों के टीम से जुडने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




