उम्मीद है भारत को हार का सिलसिला याद होगा : मैक्सवेल

सिडनी : सेमीफाइनल में भारत से भिड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आज कहा कि भारतीय टीम को यह याद रखना चाहिए कि इन गर्मियों में वह उनकी टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पायी और मेजबान टीम गत चैंपियन भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले आईसीसी […]
सिडनी : सेमीफाइनल में भारत से भिड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आज कहा कि भारतीय टीम को यह याद रखना चाहिए कि इन गर्मियों में वह उनकी टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पायी और मेजबान टीम गत चैंपियन भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इस क्रम को बरकरार रखना चाहती है.
उम्मीद करता हूं कि वे हालात का फायदा उठायेंगे. मेरा काम रणनीति को अंत में अंजाम तक पहुंचाना है. जब किसी ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि यह बराबरी का मुकाबल होगा तो मैक्सवेल ने मजाकिया लहजे में कहा, सट्टेबाज क्या कह रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाड़ी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्रतिद्वंद्विता को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी करार दे रहे हैं लेकिन मैक्सवेल के लिए अब भी एशेज सर्वोच्च है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




