ePaper

दोहरा शतक जड़कर विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने मार्टिंन गुप्टिल

Updated at : 21 Mar 2015 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरा शतक जड़कर विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने मार्टिंन गुप्टिल

मार्टिन जेम्स गुप्टिल , न्यूजीलैंड के इस 29 वर्षीय होनहार खिलाड़ी ने आज विश्वकप क्रिकेट 2015 में शानदार दोहरा शतक जड़ा. इस विश्वकप का यह दूसरा दोहरा शतक है. गुप्टिल से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाये थे. गुप्टिल ने लगायी रनों की झड़ी गुप्टिल ने आज वेस्टइंडीज के […]

विज्ञापन

मार्टिन जेम्स गुप्टिल , न्यूजीलैंड के इस 29 वर्षीय होनहार खिलाड़ी ने आज विश्वकप क्रिकेट 2015 में शानदार दोहरा शतक जड़ा. इस विश्वकप का यह दूसरा दोहरा शतक है. गुप्टिल से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाये थे.

गुप्टिल ने लगायी रनों की झड़ी

गुप्टिल ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन बनाये. गुप्टिल ने 163 बॉल में यह स्कोर बनाये. इस पारी में 11 छक्के और 24 चौके जमाये हैं. गुप्टिल ने 145.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये.यह गुप्टिल के कैरियर का पहला दोहरा शतक है.
कैरियर

मार्टिन गुप्टिल ने जनवरी वर्ष 2009 से ओडीआई कैरियर की शुरुआत की थी. गुप्टिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में सात शतक और 22 अर्धशतक बनाये हैं. हालांकि टेस्ट कैरियर में गुप्टिल ने दो शतक और 12 अर्धशतक बनाये हैं.
अबतक किस-किस खिलाड़ी ने बनाया है दोहरा शतक

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन भारत के रोहित शर्मा ने बनाया है. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाये हैं. उनके बाद मार्टिन गुप्टिल का नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन बनाये हैं. इस सूची में तीसरा नाम वीरेंद्र सहवाग का है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाये थे. सूची में चौथा नाम क्रिस गेल का है, जिन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाये हैं. सूची में पांचवां नाम रोहित शर्मा का है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 बनाये हैं और छठा नाम सचिन तेंदुलकर का जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक जड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola