सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है भारत : लक्ष्मण

मेलबर्न : पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि गेंदबाजों का शानदार फार्म बरकरार रहने पर भारत मौजूदा विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है. लक्ष्मण ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं है लिहाजा भारतीय गेंदबाज उन पर दबाव बना सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना 26 […]
मेलबर्न : पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि गेंदबाजों का शानदार फार्म बरकरार रहने पर भारत मौजूदा विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है. लक्ष्मण ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं है लिहाजा भारतीय गेंदबाज उन पर दबाव बना सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना 26 मार्च को सेमीफाइनल में होगा.
उन्होंने कहा , पाकिस्तान के खिलाफ आज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज काफी दबाव में थे. स्टीवन स्मिथ को छोडकर सभी दबाव में दिखे. वे वहाब रियाज का सामना नहीं कर पा रहे थे जो भारत के लिये अच्छा संकेत है. उन्होंने कहा , यदि भारतीय गेंदबाज खासकर तेज गेंदबाज अपनी लय बरकरार रख सके तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं. यह अच्छा मैच होगा और मुझे लगता है कि भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




