टीम इंडिया अपना खिताब बरकरार रखेगी : जैफ्री आर्चर
Updated at : 11 Mar 2015 3:13 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मशहूर लेखक और क्रिकेटप्रेमी जैफ्री आर्चर ने कहा है कि विश्व कप के शुरुआती मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन से वह हैरान है और यही फार्म बरकरार रखने पर वह खिताब बरकरार रख सकती है. यहां अपनी किताब माइटियर देन द स्वोर्ड के लांच के लिये आये ब्रिटिश आर्थर आर्चर ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मशहूर लेखक और क्रिकेटप्रेमी जैफ्री आर्चर ने कहा है कि विश्व कप के शुरुआती मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन से वह हैरान है और यही फार्म बरकरार रखने पर वह खिताब बरकरार रख सकती है.
यहां अपनी किताब माइटियर देन द स्वोर्ड के लांच के लिये आये ब्रिटिश आर्थर आर्चर ने कहा , मुझे लगता है कि विश्व कप में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं लेकिन भारतीय टीम ने मुझे हैरान किया है.
उन्होंने कहा , छह महीने पहले यह टीम ऐसी नहीं थी हालांकि वे ही खिलाडी खेल रहे हैं. यदि वे इसी तरह खेलते रहे तो खिताब बरकरार रख सकते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारतीय टीम की तुलना बालीवुड सुपरस्टार्स से की थी जो लगातार हिट फिल्में नहीं दे पाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




