ePaper

जानें, आखिर क्यों धौनी ने की बिना पैड के विकेटकीपिंग

Updated at : 06 Mar 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर क्यों धौनी ने की बिना पैड के विकेटकीपिंग

पर्थ : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर कुछ समय तक बिना पैड पहने विकेटकीपिंग की. इस दौरान उन्होंने सिली मिड ऑफ पर खडे अजिंक्य रहाणे को अपने पैड दे रखे थे. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जबकि कोई विकेटकीपर […]

विज्ञापन

पर्थ : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर कुछ समय तक बिना पैड पहने विकेटकीपिंग की. इस दौरान उन्होंने सिली मिड ऑफ पर खडे अजिंक्य रहाणे को अपने पैड दे रखे थे.

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जबकि कोई विकेटकीपर बिना पैड के विकेटकीपिंग करे लेकिन चार गेंद तक धौनी बिना पैड के रहे. धौनी को पारी के 14वें ओवर में लगा कि अश्विन के लिये एक करीबी क्षेत्ररक्षक की जरुरत है लेकिन तब ओवर चल रहा था और अंपायर पैड लाने के लिये सबस्टिट्यूट क्षेत्ररक्षक को मैदान में आने की अनुमति नहीं देते. करीबी क्षेत्ररक्षक के करारे शॉट पर चोटिल होने का खतरा रहता था और उसे पैड की जरुरत होती है. इसलिए धौनी ने अपने पैड खोले और उन्हें रहाणे को पहनने के लिये दे दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola