मिसबाह को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका को रोक सकते हैं गेंदबाज, डिविलियर्स पर होगी नजर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आकलैंड : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने जोर देकर कहा कि उनके गेंदबाज कल यहां विश्व कप मुकबाले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम को रोक सकते हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि एबी डिविलियर्स उनका मुख्य लक्ष्य होंगे. दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं औ […]
विज्ञापन
आकलैंड : पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने जोर देकर कहा कि उनके गेंदबाज कल यहां विश्व कप मुकबाले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम को रोक सकते हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि एबी डिविलियर्स उनका मुख्य लक्ष्य होंगे.
दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं औ इसमें से एक मैच में डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 66 गेंद में 162 रन की पारी खेली थी और इस दौरान सबसे तेज 150 रन का रिकार्ड भी बनाया. आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में हाशिम अमला और फाफ डु प्लेसिस ने भी शतक जमाए जबकि जिंबाब्वे के खिलाफ डेविड मिलर और जीन पाल डुमिनी ने शतक जडे.
मिसबाह ने कहा, मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज काफी अच्छा कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम के खिलाफ विकेट हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा, हम 2013 और 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं. हमें पता है कि उनके बल्लेबाज कैसे खेलते हैं और हमें भरोसा है कि हमारे पास उन्हें दबाव में डालने के लिए गेंदबाज मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










