सट्टा बाजार की नजर में ऑस्ट्रेलिया खिताब की दावेदार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, द अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंगलैंड पर भी दावं नयी दिल्ली : इस वर्ल्ड कप में सट्टा बाजार ने भी ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार बताया है. माइकल क्लार्क की अगुआईवाली टीम पर 7/4 का भाव है. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर खिताब जीतती है, तो उस पर सट्टा लगानेवालों को […]
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, द अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंगलैंड पर भी दावं
नयी दिल्ली : इस वर्ल्ड कप में सट्टा बाजार ने भी ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार बताया है. माइकल क्लार्क की अगुआईवाली टीम पर 7/4 का भाव है. यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर खिताब जीतती है, तो उस पर सट्टा लगानेवालों को हर रुपये पर 1.75 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
टीम इंडिया पांचवें नंबर पर
सट्टा बाजार में भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है. भारत पर 10/1 का भाव चल रहा है. इसके मुताबिक भारतीय टीम अगर खिताब जीतती है, तो उस पर सट्टा लगानेवालों को एक रुपये के 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. दुनिया भर के सटोरियों की निगाहों में दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और इगलैंड की टीम चौथे स्थान पर है. भारत पांचवें, श्रीलंका छठे और पाकिस्तान सातवें स्थान पर है.
पाकिस्तान को हरायेगी टीम इंडिया
सट्टा बाजार के मुताबिक भारतीय टीम 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को हरायेगी. इस मैच में भारत पर 4/7 का भाव है. भारत की जीत पर हर एक रुपये पर 57 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे. वहीं पाकिस्तान पर 11/8 का भाव है. यानी पाकिस्तान की जीत पर उसके पक्ष में सट्टा लगाने वालों को हर रुपये पर 1.37 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
किस टीम पर कितना भाव
.jpg&w=1920&q=75)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










