ePaper

विश्वकप तक फिट हो जायेंगे मलिंगा, कहा, वापसी के लिए हैं तैयार

Updated at : 09 Feb 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वकप तक फिट हो जायेंगे मलिंगा, कहा, वापसी के लिए हैं तैयार

वेलिंगटन : श्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले विश्व कप के पहले मैच तक फिट हो जायेंगे. टखने की चोट के कारण मालिंगा न्यूजीलैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे. उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कहा कि वह […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : श्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले विश्व कप के पहले मैच तक फिट हो जायेंगे. टखने की चोट के कारण मालिंगा न्यूजीलैंड के खिलाफ सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे. उन्होंने रविवार को पत्रकारों से कहा कि वह वापसी के लिए तैयार हैं.

श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि मलिंगा ने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है. वह मैचों के लिए शत प्रतिशत फिट है. मलिंगा ने कहा, मैं दर्द सहने की आदत डाल रहा हूं क्योंकि मैं वास्तव में विश्व कप में खेलना चाहता हूं. यदि दर्द भी हुआ तो वह मायने नहीं रखता. मैं खेलना चाहता हूं. मैं तेजी को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं लेकिन मेरी लय और रन अप अच्छा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola