विश्वकप: भारत के लिए खतरा नहीं बनेगा पाकिस्तान : अजहरुद्दीन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि 15 फरवरी का मैच भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि विश्व कप में दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले बहुचर्चित मुकाबले में पाकिस्तान गत विजेता टीम के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं होगा.अजहरुद्दीन […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि 15 फरवरी का मैच भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि विश्व कप में दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले बहुचर्चित मुकाबले में पाकिस्तान गत विजेता टीम के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं होगा.अजहरुद्दीन ने दिये गये एक साक्षात्कार में कहा, भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा ही बड़ा होता है. हम विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं हारे हैं और जब हम मैच के लिए उतरेंगे तो यह हर किसी के जेहन में होगा.
मुझे लगता है कि भारतीय टीम अच्छी है और अगर वह अच्छा खेलें तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान से कोई बड़ा खतरा होगा. उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को एडीलेड में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच के बाद राह आसान नहीं होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही भारत की टीम को खिताब बरकरार रखने के लिए ज्यादा निरंतरता बनाये रखनी होगी. पूर्व कप्तान ने कहा, अंतिम चार में जगह बनाने के लिए राह आसान नहीं होगी. उन्हें निरंतर बेहतर करके खेलना होगा.
मुझे लगता है कि उन्हें ज्यादा मैच जीतने होंगे ताकि आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहे. अगर उन्होंने हारना शुरू कर दिया तो वापसी करना बहुत मुश्किल होगा. अजहरुद्दीन ने कहा, उनके पास अच्छी टीम है, प्रतिभा है लेकिन अंत में यह मायने रखता है कि टीम फिट कितनी है और वनडे मैचों के दौरान अपने को अलग- अलग स्थितियों के अनुरूप कैसे ढलती है. हाल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला हारने और त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही वर्तमान भारतीय टीम का प्रदर्शन 1992 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गयी टीम के प्रदर्शन की याद दिलाता है जब अजहरुद्दीन के नेतृत्व वाली भारतीय टीम वहां खराब प्रदर्शन के बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी. लेकिन अजहरुद्दीन को लगता है कि एक बार जब बोर्ड दौरे के लिए सहमत हो जाता है तब कोई बहाना नहीं होना चाहिए.
इसलिए आप इस तरह के बहाने नहीं बना सकते. उन्होंने कहा, लेकिन हमें एक फिट टीम चाहिए, मुझे लगता है कि चोट से परेशान खिलाड़ियों को टीम में रखा गया है और यह सही नहीं है. इससे उन खिलाड़ियों की जगह लेने वाले खिलाड़ी दुविधा में रहते हैं और यह टीम प्रबंधन के लिए सही नहीं है क्योंकि वह इन खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर निश्चित नहीं है. खिलाड़ियों के फिट ना होने से वह योजना नहीं बना सकते.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




