ePaper

बोले फ्लेमिंग, इस विश्व कप में महत्वपूर्ण होगी कप्तानी

Updated at : 02 Feb 2015 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
बोले फ्लेमिंग, इस विश्व कप में महत्वपूर्ण होगी कप्तानी

दुबई : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीवन फ्लेमिंग का मानना है कि इस महीने शुरु हो रहे विश्व कप में कप्तानी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने आईसीसी की वेबसाइट पर अपने कालम में लिखा , मेरा मानना है कि क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें मैदान पर कप्तानी खेल के नतीजे पर असर डालती […]

विज्ञापन

दुबई : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीवन फ्लेमिंग का मानना है कि इस महीने शुरु हो रहे विश्व कप में कप्तानी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने आईसीसी की वेबसाइट पर अपने कालम में लिखा , मेरा मानना है कि क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें मैदान पर कप्तानी खेल के नतीजे पर असर डालती है. कोच के पास कोई ईयरपीस नहीं होता और सारे फैसले कप्तान को लेने होते हैं.

उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का उदाहरण दिया जिन्होंने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में बल्लेबाजी क्रम में उपर आने का फैसला किया और यह फैसला सही साबित हुआ. उन्होंने कहा , चेन्नई टीम के साथ काम करते हुए धौनी से मैने उस फैसले के बारे में पूछा और उसने कहा कि उसे भीतर से ऐसा लगा कि यह मोर्चे से अगुवाई करने का समय है. इस तरह की सकारात्मक सोच और निर्णय क्षमता का टीम पर अनुकूल असर पडता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola