ePaper

रोहित ने मेलबर्न में तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, सबसे अधिक रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी

Updated at : 18 Jan 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित ने मेलबर्न में तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, सबसे अधिक रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी

मेलबर्न : मेलबर्न में खेले जा रहे त्रिकोणीय श्रृंखला में रोहित शर्मा ने आज शानदार शतक लगाया. रोहित शर्मा ने 4 छक्‍कों और 9 चौकों के बदौलत शानदार 138 रनों की पारी खेली. 138 रन बनाने में उन्‍होंने 139 गेंदों का सामना किया. रोहित ने आज मेलबर्न ग्राउंड में एक रिकार्ड भी अपने नाम कर […]

विज्ञापन

मेलबर्न : मेलबर्न में खेले जा रहे त्रिकोणीय श्रृंखला में रोहित शर्मा ने आज शानदार शतक लगाया. रोहित शर्मा ने 4 छक्‍कों और 9 चौकों के बदौलत शानदार 138 रनों की पारी खेली. 138 रन बनाने में उन्‍होंने 139 गेंदों का सामना किया. रोहित ने आज मेलबर्न ग्राउंड में एक रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है.

रोहित शर्मा ने आज भारत के पूर्व कप्‍तान सौरभ गांगुली का रिकार्ड तोड़ दिया है और भारत की ओर से इस मैदान में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गये हैं. रोहित शर्मा से पहले सौरभ गांगुली ने 100 रनों की पारी खेली थी और रिकार्ड अपने नाम किया था.

रोहित शर्मा न केवल इस मैदान पर गांगुली का रिकार्ड तोड़ा है बल्कि वह इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्‍लेबाज बन गये हैं. इससे पहले गांगुली के अलावा पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने 102 रनों की पारी खेली थी.
* मेलबर्न ग्राउंड में शतक जमाने वाले दुनिया के पांचवें बल्‍लेबाज बनें रोहित
मेलबर्न ग्राउंड में अगर रिकार्ड की बात की जाए तो ऑस्‍ट्रेलिया के मार्क वॉ ने सबसे अधिक 173 रन बनाकर पहले नंबर पर मौजूद हैं. इसके बाद औस्‍ट्रेलिया के ही शेन वॉटसन ने नॉटआउट 161 रनों की पारी खेली थी. तीसरे नंबर में ऑस्‍ट्रेलिया के धमाकेदार ऑपनर एडम गिलक्रिस्‍ट रहे हैं. गिली ने शानदार 154 रनों की पारी खेली थी. चौथे नंबर पर वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज विवियन रिचर्ड्स का स्‍थान है उन्‍होंने नॉटआउट 153 रनों की पारी खेली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola