श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने का शतक, न्यूजीलैंड का पलडा अब भी भारी

क्राइस्टचर्च : सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट क्रिकेट में आज अपना पहला टेस्ट शतक जमाया लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भी अपना पलडा भारी रखा. बायें हाथ के बल्लेबाज करुणारत्ने के 152 रन की मदद से श्रीलंका ने फालोआन करने के बाद तीसरे दिन […]
क्राइस्टचर्च : सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट क्रिकेट में आज अपना पहला टेस्ट शतक जमाया लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भी अपना पलडा भारी रखा.
बायें हाथ के बल्लेबाज करुणारत्ने के 152 रन की मदद से श्रीलंका ने फालोआन करने के बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 293 रन बनाये हैं लेकिन वह अब भी न्यूजीलैंड से दस रन पीछे है. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 441 रन बनाये थे जिसके जवाब में श्रीलंका 138 रन पर ढेर हो गया था. न्यूजीलैंड को इस तरह से 303 रन की बढत मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




