भिडे विराट कोहली और मिशेल जानसन
Updated at : 28 Dec 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय उप कप्तान विराट कोहली आज तब फिर से अपना आपा खो बैठे जब तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन यहां मिशेल जानसन का रिटर्न थ्रो उनसे लगा जिसके बाद इन दोनों खिलाडियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. यह ड्रामा भारतीय पारी के 83वें ओवर में शुरु हुआ जब कोहली […]
विज्ञापन
मेलबर्न : भारतीय उप कप्तान विराट कोहली आज तब फिर से अपना आपा खो बैठे जब तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन यहां मिशेल जानसन का रिटर्न थ्रो उनसे लगा जिसके बाद इन दोनों खिलाडियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.
यह ड्रामा भारतीय पारी के 83वें ओवर में शुरु हुआ जब कोहली अपने शतक से 16 रन पीछे थे. कोहली ने वापस गेंद जानसन की तरफ खेली जिन्होंने उसे तुरंत विकेट की तरफ फेंका लेकिन वह बल्लेबाज पर लग गयी. जानसन ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था.
इस तेज गेंदबाज ने तुरंत कोहली से माफी मांगी लेकिन भारत का नंबर चार बल्लेबाज इससे प्रभावित नहीं हुआ और उन्होंने कडे शब्दों में जवाब दिया. ओवर के बीच में घटी इस घटना से कोहली का ध्यान भंग हुआ और दो ओवर बाद जानसन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गयी लेकिन शेन वाटसन ने कैच छोड दिया. कोहली तब 88 रन पर थे. कोहली ने इसके बाद श्रृंखला में अपना तीसरा शतक पूरा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




