ePaper

जानें, आखिर क्यों शिखर धवन को भाता है मेलबर्न

Updated at : 27 Dec 2014 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर क्यों शिखर धवन को भाता है मेलबर्न

भारतीय ओपनर शिखर धवन वैसे तो दिल्लीवाले हैं, लेकिन मेलबर्न उनके लिए दूसरा घर है. वह जब क्रिकेट टूर पर नहीं होते हैं, तो आम तौर पर मेलबर्न में होते हैं. उनकी पत्नी आयेशा मेलबर्न में ही रहती हैं. धवन और आयेशा फेसबुक पर एक-दूसरे से रु-ब-रु हुए थे. आयेशा पहले से दो बेटियों की […]

विज्ञापन

भारतीय ओपनर शिखर धवन वैसे तो दिल्लीवाले हैं, लेकिन मेलबर्न उनके लिए दूसरा घर है. वह जब क्रिकेट टूर पर नहीं होते हैं, तो आम तौर पर मेलबर्न में होते हैं. उनकी पत्नी आयेशा मेलबर्न में ही रहती हैं. धवन और आयेशा फेसबुक पर एक-दूसरे से रु-ब-रु हुए थे. आयेशा पहले से दो बेटियों की मां थीं. धवन से उनकी शादी 2012 में हुई. अब उनका एक बेटा जोरावर भी है.

जोरावर आगामी एक जनवरी को एक साल के हो जायेगा. धवन जब मेलबर्न में होते हैं, तो वह अभ्यास के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ही आते हैं. यहां ग्रेग शिपर्ड और साइमन हेलमोट से वह कोचिंग लेते हैं. हेलमोट, तो धवन के अच्छे मित्र भी बन गये हैं. उनकी पत्नी और आयेशा भी अच्छी दोस्त हैं और दोनों परिवार अक्सर लंच या डिनर पर मिलते हैं. धवन की पत्नी आयेशा मुक्केबाज रह चुकी हैं. शादी के बाद से क्रिकेट के प्रति भी उनका लगाव बढ़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola