ePaper

टेस्ट क्रिकेट में धौनी ने लपके 250 कैच

Updated at : 26 Dec 2014 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में धौनी ने लपके 250 कैच

मेलबर्न : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन कैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में 250 कैच का आंकडा पार करने में सफल रहे. धौनी इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैचों का अर्धशतक भी पूरा करने के सफल रहे. धौनी टेस्ट क्रिकेट में 250 या […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन कैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में 250 कैच का आंकडा पार करने में सफल रहे. धौनी इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैचों का अर्धशतक भी पूरा करने के सफल रहे.

धौनी टेस्ट क्रिकेट में 250 या इससे अधिक कैच लपकने वाले दुनिया के सातवें विकेटकीपर हैं. उनके नाम पर फिलहाल 90 मैचों में 251 कैच दर्ज हैं. उन्होंने 37 स्टंपिंग भी की हैं. दूसरी तरफ कप्तान धौनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैचों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वां मैच खेल रहे धौनी के नाम पर अब 51 कैच और 14 स्टंपिंग दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola