ePaper

रणजी ट्रॉफी : त्रिपुरा ने झारखंड पर बढ़त बनाई

Updated at : 22 Dec 2014 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : त्रिपुरा ने झारखंड पर बढ़त बनाई

धनबाद : विशाला घोष और राकेश सोलंकी के अर्धशतकों की मदद से त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन आज यहां झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली. त्रिपुरा ने झारखंड के पहली पारी में 142 रन के जवाब में आज छह विकेट पर 227 रन बनाए. घोष ने […]

विज्ञापन

धनबाद : विशाला घोष और राकेश सोलंकी के अर्धशतकों की मदद से त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन आज यहां झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली. त्रिपुरा ने झारखंड के पहली पारी में 142 रन के जवाब में आज छह विकेट पर 227 रन बनाए. घोष ने 76 जबकि सोलंकी ने 67 रन की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी भी की.

त्रिपुरा ने हालांकि काफी धीमी बल्लेबाजी की और टीम अब तक 107 ओवर खेल चुकी है. टीम आज दो विकेट पर 72 रन से आगे खेलने उतरी और दिन के खेल में उसने 77 ओवर में सिर्फ 155 रन जोडे. त्रिपुरा को 85 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं.

दिन का खेल खत्म होने पर अभिजीत डे 22 जबकि कौशल अचार्जी 16 रन बनाकर खेल रहे थे. झारखंड की ओर से कौशल सिंह ने 37 रन देकर दो जबकि समर कादरी ने 57 रन देकर दो विकेट चटकाए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola