भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों की तरह छींटाकशी के आदी नहीं : गावस्कर

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ वाक्युद्ध से बचने की सलाह दी है. गावस्कर ने कहा, भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की तरह छींटाकशी के आदी नहीं है. रोहित शर्मा कल बल्लेबाजी के दौरान मिशेल जानसन से उलझ गए थे और इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने आज भारत […]
नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ वाक्युद्ध से बचने की सलाह दी है. गावस्कर ने कहा, भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की तरह छींटाकशी के आदी नहीं है. रोहित शर्मा कल बल्लेबाजी के दौरान मिशेल जानसन से उलझ गए थे और इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने आज भारत के चार विकेट चटकाये.
गावस्कर ने कहा , मुझे लगता है कि भारतीयों को ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों से उलझना नहीं चाहिये. भारत में हम क्लब स्तर पर छींटाकशी नहीं करते लेकिन ऑस्ट्रेलियाई शुरु ही से इसके आदी होते हैं. उन्होंने कहा , दूसरी ओर एक भारतीय होने के नाते मैं बता सकता हूं कि यह हमेशा आपके जेहन में रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




