ePaper

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा, श्रृंखला पर कब्‍जा

Updated at : 20 Dec 2014 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा, श्रृंखला पर कब्‍जा

अबुधाबी : न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम मैच में पाकिस्तान को 68 रनों से हराकर अबुधाबी में खेली जा रही एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला कल यहां 3-2 से अपने नाम कर ली है. 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करतेे हुए पाकिस्तानी टीम 43.3 ओवर में ही 207 रन पर ऑल आउट हो […]

विज्ञापन

अबुधाबी : न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम मैच में पाकिस्तान को 68 रनों से हराकर अबुधाबी में खेली जा रही एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला कल यहां 3-2 से अपने नाम कर ली है.

276 रनों के लक्ष्य का पीछा करतेे हुए पाकिस्तानी टीम 43.3 ओवर में ही 207 रन पर ऑल आउट हो गयी. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने करियर का सबसे अच्छा खेल दिखाते हुए महज 30 रन देकर पांच विकेट लिए.

पाकिस्तान के हैरिस सोहेल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाये जबकि अहमद शहजाद ने 54 रन बनाये.वहीं न्यूजीलैंड की चार विकेट पर 275 रनों की पारी में कप्तान केन विलियमसन का 97 रनों का जबकि रॉस टेलर के नाबाद 88 रनों का योगदान रहा.पांच एक दिवसीय मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तान ने पहला और तीसरा मैच जीता जबकि बाकि तीनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola