ePaper

शाकाहारी खाना नहीं मिलने से भड़के ईशांत शर्मा, गाबा से बाहर जाकर किया भोजन

Updated at : 20 Dec 2014 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
शाकाहारी खाना नहीं मिलने से भड़के ईशांत शर्मा, गाबा से बाहर जाकर किया भोजन

नयी दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच के दौरान खाने में कोई शाकाहारी व्यंजन नहीं होने के कारण नाराज होकर गाबा से बाहर चले गये थे.भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही उन्हें मुहैया कराये जाने वाले खाने को लेकर नाखुश है. टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच के दौरान खाने में कोई शाकाहारी व्यंजन नहीं होने के कारण नाराज होकर गाबा से बाहर चले गये थे.भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही उन्हें मुहैया कराये जाने वाले खाने को लेकर नाखुश है.

टीम ग्लेनेल्ग ओवल में दो अभ्यास मैचों के दौरान मुहैया कराये गये खाने से भी नाराज थी और अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया था। भारतीय टीम ने हालांकि अपनी इस नाराजगी को सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि देश फिलिप ह्यूज की मौत के गम में डूबा था.

टीम हालांकि एडिलेड में पहले टेस्ट के लिए इंतजामों से खुश थी जहां दक्षिण आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने मैच के दौरान भारतीय टीम का खाना तैयार करने के लिए भारतीय शेफ का इंतजाम किया था.

लेकिन यहां ब्रिसबेन में स्थिति और खराब हो गयी। तीसरे दिन लंच के दौरान उपयुक्त शाकाहारी भोजन मुहैया नहीं कराया गया. मीडिया रूम में भी यही स्थिति थी.

भारत के दो खिलाड़ियों ईशांत और सुरेश रैना ने इसकी शिकायत दी। ये दोनों अपने लिए उपयुक्त शाकाहारी भोजन के लिए स्टेडियम से बाहर गये. इस दौरान इन दोनों के साथ टीम निदेशक रवि शास्त्री और आईसीसी की एसीएसयू के कर्मचारी भी थे. स्टेडियम वापस लौटने पर हालांकि इन्हें कहा गया कि वे खाने या पेय पदार्थ को स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकते.

दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद स्टेडियम के बाहर बैठकर खाना खाया और फिर ड्रेसिंग रूम में लौट गये. रैना दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं लेकिन इशांत ने तीसरे दिन भारत के लिए गेंदबाजी की.एक खिलाड़ी के मैच के दौरान स्टेडियम से जाने के बाद आईसीसी की एसीएसयू इकाई ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola