सचिन तेंदुलकर ने कहा, सरिता का कैरियर बचाने के लिए एआईबीए को पत्र लिखा था

मुंबई : दुनिया के महान क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का प्रयास आज उस समय रंग लाया जब महिला बॉक्सर सरिता देवी पर मर्सी दिखाते हुए मात्र एक साल का प्रतिबंध लगाया गया. इस फैसले से सरिता का कैरियर अब समाप्त होने से बच गया. इस फैसले से न केवल सरिता को राहत मिली […]
मुंबई : दुनिया के महान क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का प्रयास आज उस समय रंग लाया जब महिला बॉक्सर सरिता देवी पर मर्सी दिखाते हुए मात्र एक साल का प्रतिबंध लगाया गया. इस फैसले से सरिता का कैरियर अब समाप्त होने से बच गया.
इस फैसले से न केवल सरिता को राहत मिली है, बल्कि सचिन को यह जानकर खुशी मिली है कि उनका प्रयास सफल रहा और सरिता के साथ कम-से-कम सख्ती दिखायी गयी. ज्ञात हो कि संन्यास ले चुके महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विश्व मुक्केबाजी संस्था एआईबीए को पत्र लिखकर सरिता पर मर्सी दिखाने की मांग की थी. सचिन ने कहा उनका पत्र लिखने का एकमात्र कारण इंचियोन एशियाई खेलों के विवाद के बाद महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी के करियर को जल्द खत्म होने से बचाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










