दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को विश्वकप जीतने पर संसद में दी गयी बधाई

नयी दिल्ली: संसद में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर आज बधाई दी गयी और उम्मीद जतायी गयी कि यह टीम भविष्य में भी ऐसी और उपलब्धियां हासिल करेगी.लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने शून्यकाल में इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को इस सफलता के लिए पूरे सदन […]
नयी दिल्ली: संसद में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतने पर आज बधाई दी गयी और उम्मीद जतायी गयी कि यह टीम भविष्य में भी ऐसी और उपलब्धियां हासिल करेगी.लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने शून्यकाल में इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को इस सफलता के लिए पूरे सदन की ओर से बधाई दी.
राज्यसभा में बैठक शुरु होते ही सभापति हामिद अंसारी ने भी भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और उम्मीद व्यक्ति की कि यह टीम भविष्य में इस तरह की कई अन्य सफलताएं हासिल करेगी.गौरतलब है कि भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने केपटाउन में विश्वकप प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान को सात दिसंबर को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




