जॉन राइट की जगह लेंगे पोंटिंग, मुंबई इंडियंस के कोच बने

मुंबई : मुंबई इंडियन्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इंडियन प्रीमियर लीग 8 से पहले जान राइट की जगह टीम का नया मुख्य कोच बनाया है. पोंटिंग मुंबई इंडियन्स की ओर से खिलाड़ी के रुप में दो सत्र तक खेल चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग […]
मुंबई : मुंबई इंडियन्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इंडियन प्रीमियर लीग 8 से पहले जान राइट की जगह टीम का नया मुख्य कोच बनाया है. पोंटिंग मुंबई इंडियन्स की ओर से खिलाड़ी के रुप में दो सत्र तक खेल चुके हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक पोंटिंग आईपीएल छह में कप्तान और खिलाडी के रुप में टीम से जुडे रहे. आईपीएल के छठे और सातवें सत्र में टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले राइट को टीम के युवा विकास कार्यक्रम के आकलन और गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह टीम के लिए प्रतिभा खोजने के लिए मुंबई इंडियन्स के प्रबंधन के साथ मिलकर काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




