रणजी ट्रॉफी : कृष्णा दास के सात विकेट के दम पर असम की बड़ी जीत

गुवाहाटी : मध्यम गति के गेंदबाज कृष्णा दास ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 रन देकर सात विकेट लिये जिससे असम ने त्रिपुरा को तीसरे दिन ही दस विकेट से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज यहां बोनस सहित सात अंक हासिल किये. असम ने सुबह जब […]
गुवाहाटी : मध्यम गति के गेंदबाज कृष्णा दास ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 रन देकर सात विकेट लिये जिससे असम ने त्रिपुरा को तीसरे दिन ही दस विकेट से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में आज यहां बोनस सहित सात अंक हासिल किये.
असम ने सुबह जब अपनी दूसरी पारी शुरु की तो वह 138 रन से पीछे थे लेकिन कृष्णा दास की शानदार गेंदबाजी के सामने उसकी पूरी टीम 155 रन पर ढेर हो गयी. इस तरह से असम को जीत के लिये 16 रन का लक्ष्य मिला जो उसने बिना कोई विकेट गंवाये हासिल कर दिया. कृष्णा दास ने मैच में 91 रन देकर दस विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




