ePaper

मैच फिक्सिंग पर अब हो सकती है जेल

Updated at : 04 Dec 2014 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग पर अब हो सकती है जेल

वेलिंगटन : क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले फिक्सिंग के मामले को गंभीरता के साथ लिया गया है. इसके लिए न्यूजीलैंड ने अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप से पहले ऐसा विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया है जिसके तहत पुलिस को मैच फिक्सिंग से निपटने के लिये और अधिकार मिलेंगे. विधेयक इस सप्ताह […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले फिक्सिंग के मामले को गंभीरता के साथ लिया गया है. इसके लिए न्यूजीलैंड ने अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप से पहले ऐसा विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया है जिसके तहत पुलिस को मैच फिक्सिंग से निपटने के लिये और अधिकार मिलेंगे.

विधेयक इस सप्ताह पारित किया गया जो फरवरी मार्च में होने वाले विश्व कप से पहले कानून का रुप लेगा. न्यूजीलैंड में मई जून में फुटबॉल अंडर 20 विश्व कप भी होना है. इसके तहत न्यूजीलैंड में पहली बार मैच फिक्सिंग अपराध की श्रेणी में आयेगा. अपराधियों को सात साल तक की जेल भी हो सकती है.

खेलमंत्री जोनाथन कोलमैन ने विधेयक पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि मैच फिक्सिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी समस्या है और खेलों के विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola