प्रभावित होगी ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी : चैपल
Updated at : 01 Dec 2014 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : दुनिया भर के क्रिकेट जगत की तरह इयान चैपल भी बाउंसर से फिलिप ह्यूज की मौत से सदमे में हैं. उनका मानना है कि उनके देश के तेज गेंदबाजों को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करने में दिक्कत होगी. चैपल ने कहा, ‘बुरी यादें ताजा होने […]
विज्ञापन
मेलबर्न : दुनिया भर के क्रिकेट जगत की तरह इयान चैपल भी बाउंसर से फिलिप ह्यूज की मौत से सदमे में हैं. उनका मानना है कि उनके देश के तेज गेंदबाजों को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करने में दिक्कत होगी.
चैपल ने कहा, ‘बुरी यादें ताजा होने के बीच यह स्वाभाविक है कि किसी भी गेंदबाज को शॉर्ट पिच गेंद का इस्तेमाल करने में हिचक होगी जबकि उसके गंभीर नतीजे सामने हैं. यह हिचक भारतीय आक्रमण से अधिक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को प्रभावित करेगी.’ उन्होंने कहा, ‘बाउंसर को ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का अहम हथियार माना जाता है. इन हालात में कोई भी गेंदबाज बल्लेबाज को चोट नहीं पहुंचाना चाहेगा और इसका ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण पर बड़ा असर पड़ेगा.’ चैपल ने कहा कि खिलाड़ियों को अपना काम करना होगा.इस सीरीज के कार्यक्रम में पहले ही फेरबदल किया जा चुका है.
पहला टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होना था लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है जिससे कि खिलाड़ी ह्यूज के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले सकें जो तीन दिसंबर को होगा. चैपल ने कहा, ‘गाबा में क्रिकेट उस सामान्य जज्बे के साथ नहीं खेला जायेगा जैसे खेला जाता है लेकिन यह संभवत: सभी खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार होगा. बाउंसर नहीं रुकेगा. बल्लेबाजों के दिमाग में भ्रम पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जायेगा. लेकिन मुझे संदेह है कि एससीजी त्रसदी के बाद इस गेंद का इस्तेमाल पहले ही तरह की तूफानी तरीके से किया जायेगा.’
इस बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ज्यौफ लासन ने कहा कि वह बाउंसर को प्रतिबंधित करने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि बल्लेबाजों को पर्याप्त सुरक्षा साजो सामान मुहैया कराने पर ध्यान दिया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




