आईसीसी ने कहा, बाउंसर के खिलाफ कडे फैसले की संभावना नहीं

लंदन : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने आज कहा कि आस्ट्रेलियाई फिलिप ह्यूज की दुखद मौत के बावजूद बाउंसर के खिलाफ कडे फैसले लेने की संभावना नहीं है. ह्यूज आस्ट्रेलिया में घरेलू मैच के दौरान बाउंसर से चोटिल हो गये थे और इसके दो दिन बाद गुरुवार को उनकी मौत हो […]
लंदन : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने आज कहा कि आस्ट्रेलियाई फिलिप ह्यूज की दुखद मौत के बावजूद बाउंसर के खिलाफ कडे फैसले लेने की संभावना नहीं है.
ह्यूज आस्ट्रेलिया में घरेलू मैच के दौरान बाउंसर से चोटिल हो गये थे और इसके दो दिन बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गयी थी. लेकिन रिचर्डसन ने कहा कि बाउंसर को लेकर कडे फैसले लेने की संभावना कम है.
बीबीसी 5 लाइव के स्पोर्ट्सवीक कार्यक्रम में जब रिचर्डसन से पूछा गया कि क्या आईसीसी बाउंसर के उपयोग पर आगे भी रोक लगाएगी, उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पर अपने विचार रखने की जरुरत है.
अभी कुछ कहना जल्दबाजी है लेकिन मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया यह है कि ऐसी संभावना नहीं है. ’’ गेंदबाजों को अभी टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रत्येक ओवर में दो जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक ओवर में एक बाउंसर करने की अनुमति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










