श्रीलंका ने इंग्लैंड को आठ विकेट से रौंदा, श्रृंखला में 2-0 की बढ़त

कोलंबो : महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाबाद अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सात मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है. स्पिनर अजंता मेंडिस ने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाये […]
कोलंबो : महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाबाद अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सात मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है.
स्पिनर अजंता मेंडिस ने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 43 ओवर में 185 रन पर ढेर हो गई. इससे पहले खराब मौसम के कारण मैच को 45 ओवर का कर दिया गया था. जयवर्धने ने नाबाद 77 जबकि संगकारा ने नाबाद 67 रन बनाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 149 रन की अटूट साझेदारी भी की जिससे श्रीलंका की टीम ने 10.4 ओवर शेष रहते दो विकेट पर 186 रन बनकार मैच जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




