सौरभ और क्रिकेट के बीच आया फुटबॉल, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की कमेंट्री से रहेंगे दूर

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का फुटबॉल प्रेम उनके और क्रिकेट के बीच आ गया है. गांगुली ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेले जाने वाले शुरुआती दो टेस्ट मैच में कमेंटरी के लिए वे उपस्थित नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि इंडियन सुपर लीग अब अपने अहम पड़ाव पर […]
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का फुटबॉल प्रेम उनके और क्रिकेट के बीच आ गया है. गांगुली ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेले जाने वाले शुरुआती दो टेस्ट मैच में कमेंटरी के लिए वे उपस्थित नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि इंडियन सुपर लीग अब अपने अहम पड़ाव पर पहुंच गया है. ऐसे में वे अपनी टीम एटलेटिको डि कोलकाता (एटीके) के उत्साहवर्धन के लिए यहां मौजूद रहेंगे और टीम के साथ पुणे जायेंगे.
गांगुली ने आज यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, मैं केवल तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए जाऊंगा. यह टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण चरण है तथा सेमीफाइनल से पहले आखिरी चार मैच होने हैं. इसलिए मैं टीम के साथ दौरा करूंगा. इसका मतलब है कि गांगुली आईएसएल के 20 दिसंबर को होने वाले फाइनल तक यहां रहेंगे तथा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे ( 26 दिसंबर ) से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कमेंटेटर की अपनी भूमिका निभायेंगे.
इससे पहले टीम के एक अन्य सह मालिक उत्सव पारेख ने कहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान खिलाडियों से बात करेंगे लेकिन गांगुली ने इससे इन्कार किया. उन्होंने कहा, मैं पुणे जाऊंगा और उम्मीद है कि हम वहां तीन अंक हासिल करेंगे. अभी मैं इस मुकाम पर खिलाडियों से बात नहीं करूंगा. गोललाइन तकनीक के अभाव में एटीके को अपने पिछले मैच में शिकस्त का सामना करना पडा था और पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने ट्विटर पर नाराजगी जताई थी.
गांगुली ने ट्वीट किया, मैंने कभी किसी फुटबाल टीम को एटीके की तरह नुकसान उठाते हुए नहीं देखा. अगर गार्सिया का दूसरा गोल असल में गोल नहीं था तो फिर फुटबाल के नियमों को बदला जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




