''भज्जी ने अपना गेंदबाजी एक्शन सुधार कर बड़ा काम किया''

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के (आईसीसी) सीईओ डेविड रिचर्डसन ने भारत के स्पिनर हरभजन सिंह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा हरभजन सिंह ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार कर बड़ा काम किया है. रिचर्डसन ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ अभियान को साजिश मानने से इन्कार कर दिया है. रिचर्डसन ने […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के (आईसीसी) सीईओ डेविड रिचर्डसन ने भारत के स्पिनर हरभजन सिंह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा हरभजन सिंह ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार कर बड़ा काम किया है. रिचर्डसन ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ अभियान को साजिश मानने से इन्कार कर दिया है.
रिचर्डसन ने आज एक कार्यक्रम के दौरान कहा,एक दौर था जब हरभजन सिंह के एक्शन पर उंगली उठायी जा रही थी लेकिन उन्होंने अपना गेंदबाजी एक्शन सुधार कर सुनिश्चित किया कि वह अब अवैध गेंदबाजी नहीं करेंगे और अब जिस तरह से वह गेंदबाजी करता है उस पर कोई सवाल नहीं उठाता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




