ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दो अभ्यास मैच काफी नहीं हैं : गांगुली

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सिर्फ दो अभ्यास मैच काफी नहीं होंगे. गौरतलब हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला चार दिसंबर से शुरु होगी. उसके पहले दो दिवसीय दो अभ्यास मैच खेले जाने हैं. गांगुली ने कहा […]
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सिर्फ दो अभ्यास मैच काफी नहीं होंगे. गौरतलब हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला चार दिसंबर से शुरु होगी. उसके पहले दो दिवसीय दो अभ्यास मैच खेले जाने हैं.
गांगुली ने कहा , ऑस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन के लिये टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी जरुरी है, मैचों के बीच में नहीं. मैं पहले टेस्ट से पूर्व सिर्फ दो दिवसीय दो अभ्यास मैचों से खुश नहीं हूं. उन्होंने कहा , इसके मायने हैं कि आपको पहले टेस्ट से पूर्व सिर्फ दो पारियां खेलने को मिलेंगी जो सही नहीं है. विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी तैयारी के लिये कम से कम चार पारियां खेलना चाहते होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




