बीसीसीआइ चुनाव से पहले डालमिया ने किया श्रीनिवासन का समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 2:00 PM
मुंबई : बीसीसीआई का चुनाव 17 दिसंबर को होना है. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही मुद्गल समिति ने एन श्रीनिवासन को क्लीन चिट दे दिया है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वे बीसीसीआई का चुनाव लड़ेंगे. इन संभावनाओं के बीच एन श्रीनिवासन को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगमोहन […]
मुंबई : बीसीसीआई का चुनाव 17 दिसंबर को होना है. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही मुद्गल समिति ने एन श्रीनिवासन को क्लीन चिट दे दिया है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वे बीसीसीआई का चुनाव लड़ेंगे.
इन संभावनाओं के बीच एन श्रीनिवासन को बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने पूर्वी क्षेत्र का समर्थन दे दिया है जिन्होंने 17 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये. बीसीसीआई की कार्यसमिति की कल चेन्नई में हुई बैठक में भाग लेने वाले एक शीर्ष अधिकारी ने कहा ,पूर्वी क्षेत्र की सभी छह इकाइयों ने श्रीनिवासन को समर्थन देते हुए नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये है.
बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शरद पवार के अध्यक्ष बनने की संभावना बहुत कम है. मुझे नहीं लगता कि एजीएम में कोई और बीसीसीआई अध्यक्ष बनेगा. पवार ने चार साल बाद बीसीसीआई एजीएम में भाग लेने का फैसला किया था. पहले यह बैठक 20 नवंबर को होनी थी लेकिन अब इसे दिसंबर तक टाल दिया गया है.
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डालमिया खुद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ मेजबानी में आयोजित 1996 विश्व कप के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोप झेल चुके हैं. समझा जाता है कि वह पहले आईसीसी अध्यक्ष श्रीनिवासन को समर्थन देने में हिचकिचा रहे थे. लेकिन अब वह इसके लिए राजी हो गये हैं. चूंकि अब श्रीनिवासन को पूर्वी क्षेत्र से लिखित समर्थन मिल चुका है लिहाजा किसी और की अध्यक्ष पद की दावेदारी अब बेमानी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










