मैं भगवान नहीं, साधारण इंसान हूं : तेंदुलकर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : दुनिया के प्रशंसकों के लिए भले ही भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हो, लेकिन उनका मानना है कि वह एक साधारण इंसान हैं, भगवान नहीं.एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा, मैं क्रिकेट का भगवान नहीं हूं. मैंने मैदान पर बहुत सी गलतियां की हैं. मैं क्रिकेट से प्यार करता […]
विज्ञापन
लंदन : दुनिया के प्रशंसकों के लिए भले ही भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हो, लेकिन उनका मानना है कि वह एक साधारण इंसान हैं, भगवान नहीं.एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा, मैं क्रिकेट का भगवान नहीं हूं. मैंने मैदान पर बहुत सी गलतियां की हैं.
मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं, लेकिन मैं एक साधारण सचिन हूं और ऐसा ही होना चाहिये. भगवान की तरह पूजे जाने के बारे में पूछे एक सवाल पर सचिन ने कहा, मैं अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि लोग मुझे पसंद करते हैं और प्यार करते हैं. यह एक विशेष बात है मुझे लगता है मुझे भागवान से आशीर्वाद मिला है.
भगवान मेरे लिये काफी उदार रहा लेकिन मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेता. मेरे प्रति उदार रवैया रखने के लिये मै सबका धन्यवाद करता हूं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तेंदुलकर ने पिछले ही सप्ताह यहां लार्डस क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी आत्मकथा प्लेईग इट माइ वे का विमोचन किया था.
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद के जीवन को काफी व्यस्त बताते हुए तेंदुलकर ने कहा, मैं अब अपने जीवन के दूसरे पहलू का अनुभव कर रहा हूं. मैंने पिछले 24 वर्षों में केवल क्रिकेट पर ध्यान दिया. मैं इसके अलावा कुछ और नहीं कर रहा था. मैं समझता हूं मेरे जीवन की पहली पारी क्रिकेट खेलना और अपने सपनों का पीछा करना रही.
मेरा सपना विश्व कप जीतना था और इतने साल क्रिकेट खेलने के बाद का जीवन में उन लोगों को वापस कुछ देना है जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया. यह पूछने पर कि क्या उनका पुत्र उनकी विरासत को आगे बढायेगा उन्होंने कहा, सबसे पहले क्रिकेट आपके दिल में होनी चाहिये उसके बाद वह आपके दिमाग में जाती है. मूलमंत्र यह है कि क्रिकेट से आपको पागलों की तरह प्यार होना चाहिये जो उसमें (पुत्र अर्जुन) है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










