न्यूजीलैंड दौरे के लिये पाक टीम का ऐलान

कराची : न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गयी है. पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से सफाया करने वाली टीम के साथ कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. मुख्य चयनकर्ता मोईन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी […]
कराची : न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गयी है. पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से सफाया करने वाली टीम के साथ कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.
मुख्य चयनकर्ता मोईन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबु धाबी में दूसरा टेस्ट खेलने वाली टीम ही इस श्रृंखला में खेलेगी जिससे टीम में तालमेल बढेगा और स्थिरता आयेगी. पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैच खेलेगी. पहला टेस्ट नौ नवंबर से अबुधाबी में खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




