आइपीएल 2015 : राजस्थान रायल्स के मेंटर होंगे द्रविड

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के ‘द वॉल’ राहुल द्रविड आइपीएल 2015 के लिए भी राजस्थान रॉयल्स के मेंटर बने रहेंगे. टीम के सीइओ रघु अय्यर ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, वह अगले सत्र में भी टीम के मेंटर रहेंगे. उनकी दूसरी कई व्यस्ततायें हैं लेकिन मुझे […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के ‘द वॉल’ राहुल द्रविड आइपीएल 2015 के लिए भी राजस्थान रॉयल्स के मेंटर बने रहेंगे. टीम के सीइओ रघु अय्यर ने आज यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा, वह अगले सत्र में भी टीम के मेंटर रहेंगे. उनकी दूसरी कई व्यस्ततायें हैं लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने एक साल और हमारी मदद करने का फैसला किया. हर तरह के क्रिकेट से 2013 से संन्यास लेने के बाद द्रविड ने रायल्स के लिये खेला. वह 2014 आइपीएल सत्र में टीम के मेंटर रहे.
अय्यर ने कहा कि द्रविड की मौजूदगी से टीम का मनोबल काफी बढेगा. आइपीएल आठ अप्रैल से 24 मई के बीच खेला जायेगा. उन्होंने कहा , तकनीकी रुप से द्रविड के होने से काफी मदद मिलती है और टीम के जूनियर खिलाडियों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. यह अच्छी बात है कि उन्होंने अगले सत्र में भी रहने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










