जानें ''बर्थडे बॉय'' कोहली को जन्मदिन पर क्या खास तौहफा मिला

दुबई : भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को एलजी आइसीसी पुरस्कार 2014 के लिए नामित किया गया है. कोहली नामांकन पाने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं. कोहली इससे पहले 2012 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं. इस बार उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के किंटोन डिकाक, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन से होगा. डिविलियर्स […]
दुबई : भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को एलजी आइसीसी पुरस्कार 2014 के लिए नामित किया गया है. कोहली नामांकन पाने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं.
कोहली इससे पहले 2012 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं. इस बार उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के किंटोन डिकाक, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन से होगा. डिविलियर्स ने 2010 में यह पुरस्कार जीता था. भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड में रहेंगी. दोनों वर्गों में सात क्रिकेटरों को नामांकन मिले हैं. मिताली राज, मिशेल जानसन, डिविलियर्स, चार्लोट एडवर्ड्स, एंजेलो मैथ्यूज, कुमार संगकारा और स्टीफानी टेलर को नामांकित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




